सुदर्शन सेवा संस्थान (रजि.) जोधपुर

किशन भैया सेवा सदन, रामसुख नगर, 11-एम्स रोड, जोधपुर (राज.)

मान्यवर विषय अंतरगत संगठन निवेदन है कि सुदर्शन सेवा संस्थान सामाजिक सहायता से चलने वाली एक सेवी संस्थान है जिसका मुख्य कार्यालय रामसुख नगर, 11 एम्स रोड जोधपुर पर स्थित है तथा किशन भैया सेवा सदन धर्मशाला संचलित करता है|धर्मशाला में एम्स अस्पताल में विभिन्न शहरों और गांवों से जो रोगी और उनके प्रियजन इलाज करवाते हैं, उन सभी रोगियों और परिजनों के लिए रूकने और भोजन की उत्तम व्यवस्था संस्थान द्वारा की जाती है|

सुदर्शन सेवा संस्थान का काम कुछ साल पहले कुछ कार्यकर्ताओं को लेकर शुरू किया गया। समाज में सामाजिक समरसता के भाव को स्थापित करके समाज की सभी जातियों के लिए विषमता मुक्त परिवेश में समरसता से ओतप्रोत एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जिसमें सभी जातियों (36 कौम) को समान रूप से सम्मान मिले। भेदभाव, ऊंच-नीच और छूआ-छूत के लिए जहां कोई जगह नहीं हो, ऐसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु सुदर्शन सेवा संस्थान काम करता है।

जरूरतमंद समुदायों के लिए सामाजिक सहायता करने के हमारे मिशन में हमसे जुड़ें। हमारे काम का अन्वेषण करें, शामिल हों और इस परिवर्तनकारी यात्रा का हिस्सा बनें।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, परम तपस्वी, कर्मठ कर्मयोगी जिनका पूरा जीवन संघ कार्य के विस्तार में समर्पित हुआ ऐसे स्मृतिशेष कृष्णचंद्र जी (किशन भैया जी) की पावन स्मृति में किशन भैया सेवा सदन का भव्य लोकार्पण 2 अक्टूबर 2022 को किया गया है |

सदन में उपलब्ध सुविधाएं::

भूतल सभा भवन | स्वागत कक्ष | भोजनशाला | बहुउपयोगी स्थल | भूमिगत पार्किंग |

1 डोरमेट्री: AC | 2 डोरमेट्री : एयरकूल्ड | 2 लिफ्ट | 24 कक्ष AC |

होम्योपैथी चिकित्सा केंद्र | एलोपैथी चिकित्सा केंद्र | जांच प्रयोगशाला | चिकित्सा उपकरण

सुदर्शन सेवा संस्थान द्वारा संचालित सेवा कार्य:

  • .
  • चिकित्सकीय उपकरण: डीप फ्रीज, मेडिकल बेड, व्हील चेयर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आदि।
  • मानव रोगी वाहन:आधुनिक उपकरणों युक्त आईसीयू एम्बुलेंस व एसी व नॉन-एसी एम्बुलेंस का संचालन ।
  • गौ-सेवा कार्य: निःशुल्क गौ-सेवा कार्यों के लिए लिफ्ट युक्त सेवा वाहन (एम्बुलेंस) का संचालन।
  • मोक्ष वाहन: निःशुल्क मोक्ष वाहन अंतिम यात्रा के लिए।
  • स्टील के बर्तन: पर्यावरण रक्षा हेतु प्लास्टिक व पॉलीथीन का उपयोग बंद करने हेतु नि:शुल्क स्टील के बर्तनों की व्यवस्था।
  • वृक्षारोपण:संस्था द्वारा वृक्षारोपण करना।
  • चिकित्सा शिविर:विभिन्न बस्तियों में चिकित्सा शिविर का आयोजन करना।
  • होम्योपैथी चिकित्सा: निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा व्यवस्था।
  • एलोपैथी चिकित्सा:उचित मूल्य पर एलोपैथी चिकित्सा व्यवस्था।
  • लैब जांच: न्यूनतम मूल्य पर खून व अन्य जांच की सुविधा।

साल

15

मरीज लाभान्वित

5000

एम्बुलेंस व अन्य

30

उपलब्धियां

1000
संपर्क में रहो