मान्यवर विषय अंतरगत संगठन निवेदन है कि सुदर्शन सेवा संस्थान सामाजिक सहायता से चलने वाली एक सेवी संस्थान है जिसका मुख्य कार्यालय रामसुख नगर, 11 एम्स रोड जोधपुर पर स्थित है तथा किशन भैया सेवा सदन धर्मशाला संचलित करता है|धर्मशाला में एम्स अस्पताल में विभिन्न शहरों और गांवों से जो रोगी और उनके प्रियजन इलाज करवाते हैं, उन सभी रोगियों और परिजनों के लिए रूकने और भोजन की उत्तम व्यवस्था संस्थान द्वारा की जाती है|
सुदर्शन सेवा संस्थान का काम कुछ साल पहले कुछ कार्यकर्ताओं को लेकर शुरू किया गया। समाज में सामाजिक समरसता के भाव को स्थापित करके समाज की सभी जातियों के लिए विषमता मुक्त परिवेश में समरसता से ओतप्रोत एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जिसमें सभी जातियों (36 कौम) को समान रूप से सम्मान मिले। भेदभाव, ऊंच-नीच और छूआ-छूत के लिए जहां कोई जगह नहीं हो, ऐसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु सुदर्शन सेवा संस्थान काम करता है।
जरूरतमंद समुदायों के लिए सामाजिक सहायता करने के हमारे मिशन में हमसे जुड़ें। हमारे काम का अन्वेषण करें, शामिल हों और इस परिवर्तनकारी यात्रा का हिस्सा बनें।